खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में लगातार कार्यवाही जारी, 02 वाहन जप्त
उमरिया। जिले में कलेक्टर महोदया श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम द्वारा खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में 01 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया । वाहन स्वामी विपुल पटेल पिता श्री अशोक पटेल पता- ग्राम सलैया तहसील मानपुर जिला उमरिया (म.प्र.) ट्रेक्टर वाहन क्रमांक MP54ZC4773 मय ट्राली जिसे पुलिस चौकी अमरपुर में शासकीय सुरक्षा में रखवाया गया है ।
इसी प्रकार एक वाहन खनिज मुरूम मिट्टी के अवैध परिवहन में 01 ट्रैक्टर ट्राली रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP54ZC9557 वाहन स्वामी रामप्रताप काछी पिता सुखाडी काछी ग्राम भरौला तहसील बांधवगढ़ जिला उमरिया (म.प्र.) को जप्त किया गया है, जिसे पुलिस थाना कोतवाली उमरिया में शासकीय सुरक्षा में रखवाया गया है।
उक्त वाहनो पर पर म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा संयुक्त अमले द्वारा माननीय कलेक्टर महोदया के निर्देशन में लगातार सघन जॉच की जा रही है।
What's Your Reaction?