बाईस साल का युवक फंदे में झूला, दुखद मौत

Nov 19, 2026 - 07:17
 0  112
बाईस साल का युवक फंदे में झूला, दुखद मौत

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कछरवार स्थित खेर चौक के करीब निवासी मुकेश पिता रामप्रसाद बर्मन उम्र 22 साल ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठाया है, ये हादसा बुधवार की रात की बताई जा रही है।  इस आत्मघाती कदम में युवक की मौत हो गई है।

          सूत्रों की माने तो युवक के पिता रामप्रसाद बर्मन बिजली विभाग में पदस्त है और मृतक युवक पेशे से चालक रहा है,जो अपने घर का ही ट्रेक्टर चलाकर रोजी रोटी चलाता था।  अविवाहित मृत युवक बुधवार की रात 07 बजे किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाकर अपनी इहलीला समाप्त किया है, फिलहाल ज़ाफ़ नही है, हालांकि घटना की जानकारी सम्बंधित कोतवाली पुलिस को दी गई है।  घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ है, वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow