भीषण अग्निकांड : 6 मंजिला होटल में लगी आग, 21 लोगों की मौत
चालीस लोगों को निकाला गया सुरक्षित।
नई दिल्ली (बीएमपी) । राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक 6 मंजिला होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों से संबंधित थे।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:50 बजे होटल के रेस्टोरेंट क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग होटल के कमरों और बेसमेंट तक फैल गई। आग से बचने के लिए कुछ लोगों को ऊपरी मंजिलों से कूदना पड़ा। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद के लिए नीचे गद्दे बिछाए और राहत कार्य में सहयोग किया।
दमकल विभाग और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बेसमेंट में फंसे कई लोगों को भी रेस्क्यू किया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
What's Your Reaction?