अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

Feb 9, 2026 - 16:37
 0  90
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

260 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बुलेरो जप्त

जबलपुर।  पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

          आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना पाटन चौकी नुनसर की टीम द्वारा एक आरोपी को बुलेरो वाहन में शराब परिवहन करते हुये 260 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

          थाना पाटन अंतर्गत चौकी नुनसर में दिनॉक 8-2-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मनगुडिया रोड़ में बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीके 0227 का चालक शराब का अवैध परिवहन कर रहा है, सूचना पर मनगुडिया रोड़ पर गुड्डू सोनी के खेत के पास दबिश देते हुये मुखबिर के बताई हुयी बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीके 0227 को घेराबंदी कर रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम संदीप झारिया उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बेनीखेड़ा पाटन बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर वाहन के पीछे तरफ 5 कार्टून में 260 पाव देशी शराब (46.80 लीटर) के रखे मिले, आरोपी संदीप झारिया के कब्जे से 260 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बुलेरो कार क्रमांक एमपी 20 सीके 0227 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका-

          अवैध शराब के परिवहन में लिप्त आरोपी को पकडने में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक विपिन तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रदीप गौतम, आरक्षक अनीस कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow