छठ पूजा सम्पन्न

Nov 16, 2026 - 17:16
 0  9
छठ पूजा सम्पन्न

कटनी रिपोर्टर शैलेश विश्वकर्मा बीएमपी 24 न्यूज़।  दिनांक 16 नवंबर 2026 छठ पूजा के चलते कटनी छापरवाह नदी के घाट पर छठ पूजा में नगर निगम कटनी के अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड पार्षद की श्रीमती कुंती सोनी द्वारा संपूर्ण व्यवस्था जिसमें साफ सफाई, लाइटिंग व्यवस्था प्रमुखता के साथ कराई गई एवं छठ पूजा के लिए आने वाले समस्त भक्तगणों के लिए निशुल्क चाय की व्यवस्था स्थानीय सामाजिक संस्थाओं द्वारा की गई नदी के घाट पर सुबह 5:00 बजे से ही सभी भक्तगणों का आवागमन चालू हो गया और यह देखते ही देखते पूरा परिसर भक्तगणों से भर गया जहां पर कुछ सामाजिक बंधुओ ने ठंड को देखते हुए फ्री चाय की व्यवस्था की गई थी वहीं पूजा में लगने वाले गाय के दूध की फ्री व्यवस्था सामाजिक बंधुओ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई कटनी के बाबा घाट, कटाये घाट एवं माई नदी घाट पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। आखिर में सुबह 6:23 पर प्रातः सूर्य के निकलते ही सभी भक्तगणों के द्वारा सूर्य देवता को अर्ध देकरअर्धोपासना कर पूजा का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow