वन्य प्राणी के शिकार पर अंकुश लगाते हुए रीठी वन विभाग की कार्यवाही
कटनी रिपोर्टर शैलेश विश्वकर्मा बीएनपी 24 न्यूज़। वन्य प्राणी के शिकार पर अंकुश लगाते हुए रीठी वन विभाग के द्वारा एक कार्रवाई की गई जिसमें पाया गया की करंट द्वारा जंगली सूअर का शिकार जंगल के अंदर कुछ शिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
वन विभाग की टीम को जैसे ही सूचना प्राप्त हुई वन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कैना बीट के जलगुड़ा नाला के समीप एक संतोष नाम के शिकारी को रंगे हाथों पकड़ा जो करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार कर रहा था टीम ने सक्रियता के साथ घेरा बंदी कर शिकारी संतोष को गिरफ्तार किया उसके पास से एक जंगली सूअर मृत अवस्था में और कुछ वन प्राणियों का मांस भी जप्त किया गया।
What's Your Reaction?