कुएं में मिला 13 वर्षीय मासूम खुशी का शव, पूरे गांव में छाया रहा शोक

Nov 16, 2026 - 17:08
 0  32
कुएं में मिला 13 वर्षीय मासूम खुशी का शव, पूरे गांव में छाया रहा शोक

कटनी रिपोर्टर शैलेश विश्वकर्मा बीएमपी 24 न्यूज़।  दो दिनों से लापता 13 वर्षीय खुशी कुशवाहा का शव घर के पीछे स्थित कुएं में मिला। बालिका 13 नवंबर से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

नवंबर 13 से लापता थी खुशी

          कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरैया ग्राम में दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता 13 वर्षीय बालिका का शव उसके ही घर के पीछे बने एक कुएं में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। ​

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 13 वर्षीय खुशी कुशवाहा के रूप में हुई है। खुशी गत 13 नवंबर से अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तमाम जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कैमोर थाने पहुंचकर बालिका के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रिपोर्ट लिखे जाने तक पुलिस खुशी के मरने की जांच में जुटी रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow