भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने आदिवासी बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी शिक्षण सामग्री

Nov 15, 2026 - 22:24
 0  9
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने आदिवासी बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी शिक्षण सामग्री

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष साहस और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- हिंदू मुस्लिम एकता मंच संस्थापक मो. असलम शेर

उमरिया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा सेवा और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए वार्ड क्रमांक 5, रमपुरी के सरैया टोला में आदिवासी बच्चों के बीच पहुंचकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी, पेंसिल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश देना रहा।

          इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और अपने समाज के अधिकारों के लिए लड़ने की अद्भुत प्रेरणा देता है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकारों और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनकी जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ी ताकत है, जिसके माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

          समाज के प्रत्येक वर्ग को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आना चाहिए।मंच के सदस्यों ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच सदैव सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम एकता मंच के हनीफ खान, मो. मंसूर, कृष्ण कांत तिवारी, रिंकू बैगा, अजय कोल, राजा कोल, राहुल कोल, साहिल, रोहित कोल, परसादी, राजन कोल, शुभम कोल, अजय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow