गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच झड़प में करीब डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मी हुए घायल

उमरिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच हुई झड़प में डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए है। इसमे गम्भीर रूप से घायल एड.एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया, एएसपी रामकृष्ण साहू, मंजू शर्मा थाना प्रभारी चंदिया, अमर बहादुर सिंह सिविल चौकी प्रभारी शामिल है। इन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर किया गया है। इस हादसे में अमर बहादुर सिंह को भी गम्भीर हेड इंजुरी हुई है। इन्हें भी जबलपुर रेफर किया गया है। इनके अलावा नोरोज़ाबाद थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, आत्माराम मकवाना, राहुल साहू, अमित पटेल, प्रमोद पटेल, शैलेन्द्र सिंह, ब्रजेश सिंह, अशोक सिंह, रामसिंह, प्रभाकर सिंह, गुलाब सिंह, आशीष सिंह, वेद प्रकाश, गोपाल कचेर, ओमप्रकाश यादव, पीयूष गौतम, अवधेश सिंह भी घायल है, जो फिलहाल इलाजरत है। घायलों में ओमप्रकाश यादव अग्नि शामक यंत्र का चालक है और गोपाल कचेर अग्नि वाहन का कन्टेक्टर है, इस घटना में ये दोनों भी घायल बताए जा रहे है।
What's Your Reaction?






