देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Nov 19, 2026 - 23:32
 0  1
देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

नागरिकों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में सक्रिय सहभागिता की अपील की

उमरिया।  देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम एवं समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करने वाली सामाजिक कुरीति है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें तथा ऐसे आयोजनों को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें।

          जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रिया अग्रवाल, परियोजना अधिकारी अंजू सिंह सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow