जिला स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Oct 19, 2026 - 23:33
 0  4
जिला स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में आज जिला स्तरीय महिला "बास्केटबॉल" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की छः टीमों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्री रौनक दुबे, श्री शुभम गौर एवं श्री गौरव उपस्थित रहे। विभिन्न महाविद्यालयों से दल प्रबंधक एवं प्रतिभागी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा गया कि “जीतने का जुनून रखिए, लेकिन खेल भावना को हमेशा सर्वोपरि रखिए।” क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मुकेश चन्द्र बिष्ट ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। संयोजक डॉ. संजय आर्य ने कहा कि खेल आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल भावना को विकसित करने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य एवं स्टॉफ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

 प्रथम स्थान प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम एवं द्वितीय स्थान शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम ने प्राप्त किया। प्राचार्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हरप्रीत रंधावा एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मुकेश बिष्ट, डॉ. संजय आर्य, श्री स्नेहांशु सिंह, श्री रविंद्र चौरसिया, डॉ. हर्षा शर्मा, श्रीमती पूनम साहू, श्री अमन वर्मा, कु. नीतू अहिरवार, श्री शुभम अहिरवार, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. श्रद्धा जैन, श्रीमती रश्मि चौरे, श्रीमती लवली शर्मा, कु. अदिति पटेल, श्री मंथन दुबे उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram