संविधान रक्षा मार्च में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय साथियों सहित हुए शामिल
उमरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के दिशा-निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल के नेतृत्व में 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर जबलपुर के शहीद स्मारक, गोल बाजार में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय अपने साथियों सहित शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल त्रिभुवन प्रताप सिंह जिला निर्वाचन कांग्रेस प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव, वीरेंद्र सिंह सेंगर, अमृत लाल यादव अवधेश राय विकास राय मुकेश सिंह रामायण वती कोल किशोर सिंह सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह सहित उमरिया के अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जोरदार उपस्थिति रही।
कांग्रेसजनों ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के संकल्प के साथ मार्च में सहभागिता की। संविधान हमारा स्वाभिमान है, लोकतंत्र हमारी पहचान है।
What's Your Reaction?