बजरंगबली की भव्य शोभा यात्रा के साथ कटाई घाट मेंले का आगाज
कटनी रिपोर्टर शैलेश विश्वकर्मा bmp 24 न्यूज़। कटनी नगर निगम द्वारा कार्तिक मास की इस पावन पूर्णिमा के इस पावन पर्व में कटनी स्थित मधई मंदिर से भगवान शिव की पूजा उपरांत श्री भगवान बजरंगबली की आरती कर नगर की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, तदुपरांत दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्री बजरंगबली की आरती और पुष्पवर्षा की गई।
शोभा यात्रा में जिसमें कई प्रकार के भजन मंडलियों ने हिस्सा लिया शोभा यात्रा मधई मंदिर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक,कपड़ा बाजार, झंडा बाजार, चौक, शेर चौक, मिशन चौक, बरगवां कटाए घाट मोड से होते हुए कटाये घाट मेला प्रांगण तक पूरी शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों के बीच जय श्री राम एवं बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। पूरी शोभायात्रा में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति सराहनी रही। पूरे जुलूस में भगवान श्री बजरंगबली के जयकारों के साथ जगह-जगह पर बजरंगबली की पूजन अर्चना, पुष्प वर्षा शहर के नगर वासियो द्वारा की गई। गणमान्य नागरिकों के साथ जुलूस पूरी कटनी का ढोल नगाड़े के साथ भ्रमण करते हुए कटाए घाट मेला प्रांगण पहुंचा साथ ही महापौर ने कटनी की आम जनता से 7 दिन चलने वाले इस मेले में आने एवं होने वाले समस्त कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर मनोरंजन का लुप्त उठाने के लिये आम जनता से अपील की गई आखिर मे ध्वजा की पूजा अर्चना एवं पताका लहरा कर मेले का शुभारंभ किया गया।
What's Your Reaction?