“शेयर मार्केट में इनवेस्ट कर 5 से 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार”
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा साइबर फ्रॉड एवं धोखाधड़ी से संबंधित मामलो में तत्काल कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक साइबर श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक प्रतीक्षा मार्काे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जबलपुर निवासी महिला द्वारा ने शिकायत की थी कि अज्ञात के द्वारा शेयर बाज़ार में निवेश कर प्रतिदिन 5 प्रतिशत रिटर्न और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने का वाद किया एवं अल्पकालिक पूंजी लाभ (short term capital gain) और दीर्घकालिक पूंजी लाभ (long term capital gain) दोनों में निवेश कराने तथा शेयरों और सस्ते दर पर बल्क ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा दिलाने का वादा कर 2 करोड 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत पर अपराध थाना में अपराध क्रमांक 05/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना के टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी हेतु लगायी गयी। टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश पतासाजी करते हुये श्रीनगर जम्मूकश्मीर में दबिश देते हुये आरोपी नसीर एहमद शेख पिता अब्दुल अहद शेख उम्र 55 साल निवासी बांदीपुर मस्जिद के पास थाना बांदीपुर गुरुरा अरगांव रोड जिला बांदीपुर जम्मू एड कश्मीर तथा सहारनपुर उत्तर प्रदेश में दबिश देते हुये मोहम्मद अजहर पिता अब्दुल खालिक उम्र 25 साल निवासी आजाद कालोनी गली नं. 10 सहारनपुर उ.प्र. को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की राशि में से 45 लाख रुपये की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर अपने सरगना के खातों में हस्तांतरित करना बताये जिसके संबंध में और पुछताछ की जा रही है।
धोखाधडी करने वाले आरोपियों को प्रकडने में क्राईम ब्रांच निरीक्षक प्रतीक्षा मार्काे के निर्देशन में सायबर सेल के उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी, उप निरीक्षक उषा विश्वकर्मा, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं आरक्षक मनोज चौधरी, जितेंद्र राऊत की सराहनीय भूमिका रही।
जबलपुर पुलिस द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील है कि-
• उच्च या गारंटीड रिटर्न का वादा करने वाले संदेशों या ऐप्स से दूर रहें।
• अनजान व्यक्ति या ग्रुप (जैसे Telegram, WhatsApp) से निवेश टिप्स न लें।
• SEBI जिस्टर्ड ब्रोकर या प्लेटफॉर्म न होने पर कभी पैसे न ट्रांसफर करें* ।
• निवेश ऐप केवल Google Play या App Store से डाउनलोड करें, अनजान APK फाइल्स न इंस्टॉल करें।
“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित र* हें”
नोटः -
सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा www-cybercrime-gov-in पद पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।
What's Your Reaction?