डीसीए शहडोल ने रेलवे बिलासपुर को पराजित कर किया सेमीफाइनल में प्रवेश
उमरिया। जिले की ऐतिहासिक अमर शहीद स्टेडियम में जिले की सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद संस्था पैराडाइज क्लब उमरिया के तत्वाधान में आयोजित खेले जा रहे लोकप्रिय अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के 27 वें सोपान के अहम मुकाबले में इस क्षेत्र की परिचित प्रतिद्वंद्वी टीमों शेरशाह बिलासपुर एवं डीसीए शहडोल के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें अपनी दमदार क्षेत्ररक्षण व सटीक गेंदबाजी के बदौलत शहडोल ने बिलासपुर को 06 रनों से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया बल्लेबाजी गेंदबाजी के लिए सपोर्टिंग टर्फ विकेट पर खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में शहडोल के कप्तान यतींद्र मोहन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया खीली हुई चमकदार धूप में बिलासपुर के गेंदबाजों ने धारदार बोलिंग करते हुए शहडोल के शुरुआती तीन विकेट 23 रनों में ही टपका दिए लेकिन उसके बाद शहडोल के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार आर्यन 46 बॉल में 74 रन व यतेंद्र मोहन कप्तान ने 46 बॉल में 52 रन के आकर्षक अर्धशतकों की मदद से चौथे विकेट के लिए 124 रनों की शानदार साझेदारी की लेकिन जैसे ही साझेदारी टूटी तो बिलासपुर के फिरकी गेंदबाजों ने शहडोल के अंतिम छह बल्लेबाज केवल 26 रनों में गिरकर पूरी टीम को 173 रनों में समेट दिया और बिलासपुर को 174 रनों का टारगेट खड़ा किया जिसमें जिसमें रेलवे बिलासपुर के गेंदबाज प्रवीण व मोहित तीन-तीन विकेट एवं राज ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर टीम के बल्लेबाजों में मोहित राव 28 बॉल में 49 रन जयंत 42बॉल में 41 रन व संगीत ने 30 बालों में 27रनों का योगदान दिया काफी उतार चढ़ाव वाले रोमांचक क्षणों में टीम ने बिलासपुर को जीताने का भर्षक प्रयास किया लेकिन शहडोल के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की और क्षेत्ररक्षको ने शानदार क्षेत्ररक्षण किया जिसकी बदौलत शहडोल ने यह रोमांचक नजदीकी मुकाबले 6 रनों से जीत लिया और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया शहडोल के गेंदबाज सत्यार्थ ने 5 ओवर में तीन विकेट सचिन विश्वकर्मा ने 5 ओवर में दो विकेट और अभिषेक श्रीवास्तव ने एक विकेट लिया और यह मैच शहडोल ने छह रनों से जीत लिया कुमार आर्यन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें उमरिया के अनिल लेखवानी जी की ओर से नगद ₹1100 का पुरस्कार देकर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया एवं सम्मानित किया।
आज दोपहर मध्यांतर के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया जी ने मैदान पर पहुंचकर दोनों ही टीमों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को अच्छे खेल की शुभकामनाएं दी और पैराडाइज क्लब के इस भव्य आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा खिलाड़ियों को कहा कि खेल में हार जीत होती है आपका अनुशासन ही आपको ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उन्होंने दर्शकों की भी बहुत प्रशंसा की भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने जिस तरीके से इस मैच का खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया उसको देखकर मैं बहुत प्रभावित हूं और उन्होंने टूर्नामेंट कमेटी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी इस दौरान अंपायर की भूमिका में सिकंदर खान एवं निपेंद्र सिंह रहे स्कोरिंग पर संदीप सतनामी और कमेंट्री पर अरुण गुप्ता हिमांशु यादव लोकेश खंडेलवाल मौजूद रहे मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा जितेंद्र गौतम मानसिंह सुशील नामदेव राकेश रावत नागेंद्र सिंह अतुल जैन अशोक नायक अमृतजायसवाल श्रीमती राधा तिवारी पाली बृजेश शर्मा प्रभात रंजन वर्मा मोइनुद्दीन अंसारी नीरज चांदनी शंभू दयाल शर्मा के साथ हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।
अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 27 वें सोपान का आज दसवे दिन का मुकाबला हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) एवं करीम स्पोर्ट्स (महाराष्ट्र) के मध्य ठीक प्रातः 11:00 बजे स्थानीय अमर शहीद स्टेडियम में खेला जाएगा,टूर्नामेंट समिति ने जिले के सभी खेलप्रेमी दर्शकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोमांचक खेल का आनंद उठाये एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें।
What's Your Reaction?