बस और बाईक की हुई टक्कर, भाई बहन गम्भीर

Oct 18, 2023 - 09:30
 0  161
बस और बाईक  की हुई टक्कर, भाई बहन गम्भीर

उमरिया।  नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम रहठा से बेलसरा जा रहे बाइक चालक की बस से भिड़ंत हुई है,  जिसमे भाई बहन गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे है।  घटना के बाद दोनो घायल भाई बहन को जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर किया गया है।

          सूत्रों की माने तो हादसे में संलिप्त कृष्णा बस क्रम एमपी 54 पी 0249 ग्राम करही से उमरिया की ओर आ रही थी, तभी रहठा और धमनी के बीच बंधवा टोला में दुर्घटना घटित हुई है।  बताया जाता है इस हादसे में सचिन पिता प्रीतम लाल झरिया उम्र 28 वर्ष निवासी छोटी मोहनी एवम इनकी बहन माधुरी देवी उम्र 25 वर्ष बस हादसे में गम्भीर घायल हुए है।  हादसा इतना दर्दनाक था कि घटना स्थल पर मौजूद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त बताई जा रही है।  घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और आवश्यक कार्यवाही की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow