लक्ष्य बनाकर खेल भावना से खेलने पर जीत अवश्य मिलती है- जिला पंचायत अध्यक्ष
राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
उमरिया। अमर शहीद स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने कहा कि लक्ष्य बनाकर खेल भावना से खेलने पर जीत अवश्य मिलती है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लगन व मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और उमरिया से अच्छी यादें लेकर जाएंगे। उन्होने कहा कि अभी हाल ही में उमरिया ने कुशलता पूर्वक राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन संपन्न कराया है। राष्ट्रीय स्तर के खेल भी कुशलता पूर्वक संपन्न होंगें। उन्होने खेल मंे भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने कहा कि सभी खिलाडी अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रदेश का नाम रोशन करें और राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर देश के लिए भी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दें । उन्होने उमरिया जिले की ओर से देश भर से आए खिलाड़ियो व आफिशियल्स का हार्दिक स्वागत किया। इससे पहले संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उमेश कुमार धुर्वे ने राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियो एवं आफिशियल्स का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे ने स्वागत उदबोधन देते हुए बताया कि 70वीं राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु के बालक खिलाडी भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यांे व केंद्र शासित प्रदेशों की 32 टीमो के 500 खिलाडी व 100 आफिशियल्स शामिल हो रहे है।
मुख्य अतिथि के खेल ध्वज आरोहण के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने खेल के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर झारखंड के खिलाड़ी सक्षम ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उदघाटन मैच राजस्थान एवं केरलम की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने मैच प्रारंभ होने से बीच खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुशील मिश्रा ने किया। इस दौरान सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डा पूजा व्दिवेदी, सहायक संचालक शिक्षा रईश अहमद, डीपीसी आर एस मरावी, स्कूल गेम्स फेडरेशन की प्रीति कटियार सहित विभागीय अधिकारी एवं खिलाडी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?