मैहर को जिला बनाने नोटिफिकेशन जारी, एक माह में मांगे दावे आपत्ति, विधायक ने जताया हर्ष

सुमित तोमर, मैहर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शारदा माई की नगरी मैहर को जिला बनाने के लिए शासन की ओर से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन में एक महीने के भीतर दावा आपत्ति मंगाया गाया है। दावा आपत्ति के बाद अन्य प्रशासनिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कल ही जन आशीर्वाद यात्रा में सतना जिले के मैहर को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके पहले रीवा जिले के मऊगंज और छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। अब मध्यप्रदेश में जिलों की संख्या 52 से बढ़कर 55 हो जाएगी।
बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है। सीएम शिवराज ने क्षेत्र के लोगों को वर्चुअल संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है। जल्द ही जिला बनाने की प्रकिया शुरू की जाएगी।
विधायक नारायण त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं : अनमोल मिश्रा
मैहर। विधायक नारायण त्रिपाठी ने जिले की सौगात मिलने पर मैहरवासियों को शुभकामनाएं दी है। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि मैहर जिला बने इसके लिए लगातार प्रयास करता रहा। सीएम शिवराज से लगातार बातें होती रही। उनके द्वारा जिला बनाये जाने की बात की जाती रही लेकिन सरकार जाने के कारण यह उस समय संभव नहीं हो पाया। इसके बाद कमलनाथ जी की सरकार आई मैहर को जिला बनाये जाने के लिए मेरे द्वारा दिन दहाड़े आन कैमरा मुलाकात की गई क्योकि मुख्यमंत्री किसी दल विशेष का नहीं रह जाता वह पूरे प्रदेश का मुखिया होता है। कमलनाथ ने मेरी बात को स्वीकार करते हुए मैहर को जिला घोषित किया। इसके बाद पुनः कांग्रेस की सरकार चली गयी और पुनः शिवराज जी की सरकार आई आज शिवराज जी ने मैहर को जिले के रूप में क्रियान्वयन किये जाने की घोषणा की इसके लिए उन्हें धन्यवाद और बधाई। विन्ध्य के पुनर्निर्माण की आधारशिला मैहर जिला तो बना वह भी चोरी चोरी चुपके चुपके घोषणा करना आखिर इसके पीछे कारण क्या है। जश्न के रूप में सभा करके जिला बनाया जाना चाहिए तो जो नहीं हुआ इसके पीछे का रहस्य क्या है। आज तक मैंने तमाम राजनीतिक ड्रामेबाजी देखी, लोगों की नौटंकियां देखी, जिला बनाये जाने का श्रेय लेने की होड़ देखी। ये माई का धाम है यहां के लोग सब जानते समझते है। ये पब्लिक है सब जानती है। आज जो मैहर जिला घोषित हुआ वह 2014 में विधायक पद की बलि देने का परिणाम है और आज जो जिला घोषित हुआ वह विन्ध्य के पुनर्निर्माण की आधारशिला है। उनके लिए जवाब है जो कहते थे कि मैहर को जिला बना नहीं पाए, चले है विन्ध्य बनाने। आज जिला घोषित हुआ है कल विन्ध्य भी बनेगा। आज विन्ध्य के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। चित्रकूट का 80% भाग विन्ध्य के सतना जिले में आज मैं एकबार पुनः मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि आप उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की नकल खूब कर लेते है उनके पदचिन्हों में चलने का हर संभव प्रयास करते है तो उत्तरप्रदेश का चित्रकूट जो लगभग 20% भूभाग पर है जिला घोषित है। चित्रकूट का 80% भाग विन्ध्य के सतना जिले में स्थापित है। यहां प्रभु श्रीराम 11 वर्ष 11 महीने 11 दिन तपस्या की यहां मर्यादा पुरुषोत्तम बने। प्रभु श्रीराम के नाम पर अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति तो होती है लेकिन यह राजनीति सफल तभी मानी जायेगी जब इस पुण्य भूमि को भी जिला घोषित कर सम्पूर्ण विकास होगा।
What's Your Reaction?






