महिला आरक्षण का असर राजनीती में भी होगा गहरा....

Apr 17, 2026 - 22:33
 0  113
महिला आरक्षण का असर राजनीती में भी होगा गहरा....

मीडिया डेस्क।  संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर बड़ी तैयारी हो रही है, जिसका सीधा असर मध्यप्रदेश की राजनीति पर पड़ सकता है। 

          33% महिला आरक्षण कानून लागू हो गया है और देर रात इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया, इस कानून के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में महिलाओं के लिए करीब 114 सीटें आरक्षित होंगी, यह राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं सीधे सत्ता की भागीदार बनेंगी।

          परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या भी 230 से बढ़कर करीब 345 तक पहुंच सकती है। ऐसे में राजनीतिक दलों की रणनीति, टिकट वितरण और चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे।

          अगर यह व्यवस्था लागू होती है तो मध्यप्रदेश में महिला नेतृत्व तेजी से उभर सकता है और राजनीति में उनकी भागीदारी कई गुना बढ़ जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow