फिर से बाघ की हुई मृत्यु, कारण आपसी संघर्ष
उमरिया। प्रेस नोट के आधार पर दिनाँक 15.04.2026 को बांधवगढ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र पनपथा कोर की बीट बघडो के कक्ष क्रमांक RF 443 में एक बाघ शावक के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना होने पर तत्काल मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डाग स्क्वाड बुलाकर क्षेत्र की सघन सचिग करायी जाकर मेटल डिटेक्टर से जांच करायी गई। उसके उपरांत निर्धारित SOP का पालन करते हुए वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी बांधवगढ टाइगर रिजर्व एवं खंड पशु चिकित्सा अधिकारी मानपुर की टीम द्वारा शव परीक्षण किया गया।
शव परीक्षण उपरांत विभागीय सक्षम अधिकारियों क्षेत्र संचालक एवं उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया , राजस्व अधिकारी, NTCA प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में शवदाह किया गया। शव परीक्षण में प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण आपसी संघर्ष में मृत्यु होना पाया गया है। क्षेत्र में विभागीय कैंप हाथियों की सहायता से सर्च कराया जा रहा है तथा विवेचना जारी है।
What's Your Reaction?