पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
उमरिया। पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या और एसडीओपी-पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक ज्योति शुक्ला मय हमराह स्टाफ के जिले के थाना मानपुर क्षेत्रांतर्गत यातायात नियमों संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को समझाइश दी गई एवं उनके विरुद्ध वाहन चैकिंग तथा चालानी कार्यवाही करते हुये बिना परमिट के 02 प्रकरण 20000 रुपए समन शुल्क, ओवरलोड कोई 02 प्रकरण 55000 रुपए समन शुल्क, फिटनेस ना होना 01 प्रकरण एवं 5000 रुपए समन शुल्क, प्रदूषण न होना 01 प्रकरण एवं 5000 रुपए समन शुल्क ऑटो में ओवर सवारी बैठाना 02 प्रकरण 3200 रुपए समन शुल्क, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना 01 प्रकरण एवं 1000 रुपए समन शुल्क तथा ऐसे छोटे -बड़े वाहनों को चैक किया जाकर कुल प्रकरण 68 तथा 112300 रुपये का समन शुल्क वसूल कर कोषालय में जमा किया गया।
What's Your Reaction?