हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पड़खुरी में वोट दल के सदस्यों ने नदी एवं बाण सागर डैम के जल भराव क्षेत्र में तिरंगा फहराया

उमरिया। हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाने हेतु कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जल, थल में जन जागरूकता लाने के सभी माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जन जागरूकता लाने हेतु सभाओं, नुक्कड़ नाटक, रैली, प्रभात फेरी, वाहन रैली, दीवार लेखन आदि माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है।
अब अभिनव पहल करते हुये जिले के ग्राम पंचायत पड़खुरी में नदी तथा बाण सागर डैम के जल भराव क्षेत्र में नाव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन जन तक पहुँचाने का प्रयोग किया गया।
What's Your Reaction?






