जन विश्वास शिविर सम्पन्न
संवाददाता शैलेश विश्वकर्मा बीएमपी 24 न्यूज। दिनांक 13 नवंबर 13 नंबर 2026 दिन शुक्रवार को ग्राम देवरी हटाई में अपर कलेक्टर सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में, एवं कटनी जनपद सीईओ श्री प्रदीप सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर लगाया गया जिसमें ग्राम से संबंधित लगभग 102 समस्याओं को ग्रामीणों द्वारा रखा गया जिसमें सुश्री सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के द्वारा लगभग 50 से 60 समस्याओं का निराकरण शिविर के समय अवधि के अंतर्गत ही किया गया एवं अन्य समस्याओं को उनके विभागों को सौंप कर जल्द से जल्द निराकरण करने को आदेश दिए गए। कटनी जिले जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रदीप सिंह , एवं लोक सेवा केंद्र के मैनेजर दिनेश विश्वकर्मा एवं तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी पूरे शिविर समय अवधि में उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?