आईपीएस स्कूल में दीया मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आईपीएस स्कूल उमरिया में शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और सर्वांगीण विकास की ओर एक सार्थक पहल।
उमरिया। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर जिले की प्रतिष्ठित आईपीएस स्कूल उमरिया में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में दीया मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दीया मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक एवं सुंदर दीपक तैयार किए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों से मनमोहक रंगोलियाँ बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की आकर्षक कलाकृतियों से विद्यालय परिसर दीपावली के रंगों में सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा शिक्षा के साथ-साथ उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच प्रदान करना था। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, कलात्मक कौशल एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में प्रतियोगिता में विजय छात्रों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गयाl
What's Your Reaction?