सत्यनिष्ठा से समृद्धि अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Nov 1, 2026 - 14:44
 0  59
सत्यनिष्ठा से समृद्धि अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रसूलिया द्वारा संचालित ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ अभियान के अंतर्गत अनन्या ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, जागरूकता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से कुल 20 प्रश्न पूछे गए। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में यश वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निलेश राजपूत द्वितीय एवं क्षमा ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा अंकुर लोवंशी, युवराज वर्मा और दिव्यांशी कुशराम को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस प्रकार प्रतियोगिता के टॉप छह प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक कृष्णा चौरे सहित बैंक के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्य पल्लवी राजपूत, अजय सिंह राजपूत, बसंत सिंह राजपूत एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक कृष्णा चौरे ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखने, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के महत्व का संदेश भी दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram