सड़क एवं नाली के अधूरे कार्य से ग्रामीण परेशान , कलेक्टर से जनसुनवाई में लगाई गुहार
कटनी। रिपोर्टर शैलेश विश्वकर्मा बीएमपी न्यूज़ 24। ग्रामीणों के अनुसार ढीमरखेड़ा से पाली मार्ग का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्राम पिंडरई से होकर जाता है । लेकिन ठेकेदार द्वारा ग्राम पिंडरई में नाली एवं सड़क का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिस कारण ग्राम में जल निकासी की समस्या अत्यंत गंभीर बनी हुई है । बारिश के कारण नाली का पानी इन दोनों सड़कों पर जमा हो जाता है, जिस कारण ग्राम वासियों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आने-जाने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है और सड़क लंबे समय से मरम्मत कार्य न होने के कारण जगह-जगह गद्दे हो जाने के कारण एवं सड़क के आजू-बाजू उगी हुई हुई झाड़ियां कि न तो सफाई हो पा रही है और ना ही कटाई जिस कारण राहगीरों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
देखना यह है की प्रशासनिक अधिकारी इस समाचार को देखते हुए कब तक अपने संज्ञान में लेकर कार्रवाई करते हैं कलेक्टर को जनसुनवाई में मैं दिए गए आवेदन है के माध्यम से सड़क एवं नाली की मरम्मत का कार्य शीघ्र करने की मांग रखी गई है ।
What's Your Reaction?