ऑटो चालक की सन्दिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का अंदेशा
उमरिया। मुख्यालय स्थित कैम्प निवासी शनि गोस्वामी की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, परिजन हत्या होने का अंदेशा जता रहे है।खबर है कि युवक ऑटो चालक, जो कल मंगलवार की शाम खितौली स्थित अपनी मौसी को लेकर बाइक से ननिहाल गया था, अचानक परिजनों को जानकारी मिली कि शनि के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे है, जिससे उसकी हालत अस्थिर है, जिसके बाद देर रात परिजन बरही थाना स्थित बरई महगवां घटना स्थल पहुंचे, जहाँ गांव में मौजूद गांधी स्मारक के पास अचेत अवस्था मे युवक मिला।
परिजनों की माने तो फौरी तौर से इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल लाया गया, परन्तु दुर्भाग्य से चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल चौकी में शिकायत दर्ज कराई है,बाद में शव का पीएम आदि करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।खबर है कि मृतक के पिता उमेश गिरी गोस्वामी किसी दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते है,जिस वजह से उनके आने का इंतज़ार किया जा रहा है,सम्भावित है कि गुरुवार को शव का अंतिम संस्का3र किया जायेगा।
What's Your Reaction?