थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

उमरिया। आगामी मां शारदेय नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव के उपलक्ष पर अनुविभागीय अधिकारी कमलेश पूरी एवं तहसीलदार कन्हैया लाल के मुख्य अतिथि में वा नगर निरीक्षक संतोष कुमार उद्दे की अध्यक्षता में मानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य रविवार से मां शारदे नवरात्रि पावन पर्व में देवालयों वा देवालय मार्ग पर विशेष तौर पर साफ सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ शांति और सौहार्द के साथ पावन पर्व मनाए जाने की बात कही गई, वही नगर परिषद मानपुर से आग्रह किया गया की सभी श्री नव दुर्गा पंडालों का पंजीयन अवश्य करावें जिसमे उच्य स्वर के डीजे पूर्ण रूपेण से प्रतिबंधित रहेंगे एवं दशहरे के दिन मूर्ति विसर्जन शासन के गाइड लाइन अनुसार बनाए गए कुंड पर ही किए जाएं। दशहरा के दिन विगत वर्षों की भांति चल समारोह का आयोजन नियत समय पर मानपुर बस स्टेंड से सभी नवदुर्गा प्रतिमाओं सहित प्रारंभ होंकर मुख्य बाजार से चल कर गाजे बाजे के साथ खेल मैदान में झांकी पहुंचेगी और मंचीय कार्यक्रम के पश्चात श्री राम रावण संवाद उपरांत रावण बघ वा पुतला दहन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके पश्चात बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा रंगा रंग शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रशासन के द्वारा विशेष रूप से आग्रह किया गया है चूंकि निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचार संहिता लगी हुई है जिसका कड़ाई के साथ सभी लोगों को पालन करने के लिए प्रेरित करें अन्यथा पुलिस बल के द्वारा उपद्रीवियों के खिलाफ उचित काईवाही की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम किशोर चतुर्वेदी, शारदा प्रसाद गौतम, ओ पी द्विवेदी, नगर परिषद प्रतिनिधि सतीश सोनी, हरीश विश्वकर्मा, रमेश प्रसाद मिश्रा, मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पटेल, अमर राम शुक्ला, जिला प्रेस क्लब ब्लाक इकाई मानपुर के अध्यक्ष बजरंग बहादुर सोनी, अरुण त्रिपाठी, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामाभिलाष त्रिपाठी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, रसिक खंडेलवाल, कुलदीप गुप्ता, भागीरथी भट्ट, समरजीत द्विवेदी, जितेंद गुप्ता, कृष्ण कुमार उपाध्याय, बीरेंद्र प्रभाकर, विजय गौतम, अमजत खान, मनोज त्रिपाठी, दिनेश कुशवाहा मध्यप्रदेश विद्युत मंडल प्रतिनिधि आदि संभ्रांत जन उपस्थित होकर शांति समिति की बैठक को सफल बनाया।
What's Your Reaction?






