बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया रावण दहन
कटनी, रिपोर्टर शैलेश विश्वकर्मा। कैमोर में आयोजित रावण दहन ने एक बार फिर दशहरे के मूल संदेश को सामने रखा। यह पर्व याद दिलाता है कि अहंकार, अन्याय और अधर्म चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततःजीत सत्य और धर्म की ही होती है। रावण दहन के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में बुराइयों का त्याग कर सदाचार, सत्य और अच्छे विचारों की प्रेरणा मिलती है कैमोर ग्राउंड में आयोजित दशहरा कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, बड़ी संख्या में नागरिक अपने हु परिवारों के साथ रावण दहन देखने पहुंचे। जैसे ही रावण का पुतला आग की लपटों में समाया, पूरा आयोजन स्थल उत्साह के माहौल से गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने विजयादशमी की परंपरा का आनंद लिया।
पुलिस की चाक चौबंद से शान्ति पूर्ण सम्पन्न आयोजन
रावण दहन के दौरान पुलिसकर्मी ने लगातार निगरानी बनाए रखी। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस की सक्रियता के बीच कार्यक्रम सुखद तरीकों से संपन्न हुआ और लोगों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। *दशहरा पर्व ने दिया सकारात्मक संदेश
कैमोर में आयोजित रावण दहन ने एक बार फिर दशहरे के मूल संदेश को सामने रखा। यह पर्व याद अपमान है कि अहंकार, अन्याय और अधर्म चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः सत्य और धर्म की जीत होती है। रावण दहन के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में बुराइयों का त्याग कर सदाचार, सत्य और अच्छे विचारों को प्रेरणा मिली
What's Your Reaction?