इंदिरा गांधी जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला चिकित्सालय में किया फल वितरण
उमरिया। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह महिला एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी, उमरिया के अध्यक्ष इंजी विजय कोल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय उमरिया में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। साथ ही स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का संपूर्ण जीवन साहस, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने सशक्त नेतृत्व से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार, सिद्धांत और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी की जयंती को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए जरूरतमंद मरीजों के बीच फल वितरण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर पर उनके आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
फल वितरण कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य सावित्री सिंह धुर्वे उमरिया ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश राय, कांग्रेस निर्वाचन प्रभारी शिशुपाल यादव, उदय प्रताप सिंह (अरुण), एनएसयूआई अध्यक्ष मो. असलम शेर, शेख शाहरुख, शकील खान, रेखा सिंह मरावी, सत्यप्रकाश साहू, संजय साहू, चंद्रकांत दुबे, अमित चौधरी, नानकराम राजपूत, सुमेंद्र सिंह, किशोर सिंह, मयंक प्रताप सिंह, पीर मो. खुर्रम शहजादा, राजेश तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, सुमित साहू, अम्बर शुक्ला, ऐशोराम सिंह, बद्रीप्रसाद जायसवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?