धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, वाहन रैली निकालकर किया नगर भ्रमण
शिक्षा, महिला सम्मान और सामाजिक एकता का दिया संदेश,
प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान,
मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल रहे मुख्य अतिथि
उमरिया। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर 16 नवंबर 2026 को कृष्णा गार्डन, उमरिया में हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के पूजन-अर्चन एवं स्मरण के साथ हुआ। जयंती के अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक वाहन रैली निकाली तथा नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर सामाजिक एकता और संगठन का संदेश दिया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद शहडोल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमलाल राय ने की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री दिलीप जायसवाल ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को महत्व देने की बात कही। उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज का कोई व्यक्ति उच्च पदों पर आसीन होता है तो पूरे समाज को गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग के महत्व पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष जयलाल राय, सुशील जायसवाल, मिथलेश राय एवं द्वारिका राय ने संबोधित किया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के विस्तार, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कर सामाजिक परिचय एवं पारिवारिक संवाद को बढ़ावा दिया गया।
समारोह में महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मोनू राय, श्रीमती मुन्नी बाई राय, कछरवार सरपंच श्रीमती उषा राय, खैरा सरपंच श्रीमती गीता राय, कोंहका के प्रतिनिधि, मोतीलाल राय, अनोखेलाल राय, जयलाल जायसवाल, सुरेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा उमेश राय, कमलेश राय, अनुज राय, पुरुषोत्तम राय, विकास राय, विनोद जायसवाल, मनीष राय, मिथलेश राय, सुभाष राय, राकेश राय, संजय राय एवं डॉ. दिनेश कुमार राय सहित समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं स्वजातीय बंधुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन समाज के कोषाध्यक्ष रमेश राय एवं सचिव विजय राय ने किया। आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि समाज का उद्देश्य केवल समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक सुधार, संगठन और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करना है। समारोह का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। जय सहस्त्रबाहु अर्जुन! जय कलचुरी! जय कलार!
What's Your Reaction?