डेगरहा पुल से गिरी बाईक, तीन सवार गम्भीर
उमरिया। ताला मार्ग पर बिना रेलिंग के डेगरहा पुलिया में अनियन्त्रित होकर बाइक गिर गई, इस हादसे में तीन सवार गम्भीर रूप से जख्मी बताये जा रहे है, जो बाइक पर सवार थे।खबर है कि रात करीब 07 बजे हुए इस हादसे के बाद तीनो जख्मी बाइक सवारो को जननी की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ फिलहाल घायल युवक इलाजरत है।
बताया जाता है कि ग्राम बरदोहा निवासी बादल प्रसाद रावत पिता श्यामलाल उम्र 25 वर्ष, ब्रजेश रोतेल पिता प्रेमलाल रोतेल उम्र 26 वर्ष एवम बादल रौतेल उम्र 27 वर्ष उमरिया से अपने गांव बरदोहा जा रहे थे, तभी ग्राम तखतपुर से सटे डेगरहा पुल पर अज्ञात कार विपरीत दिशा से आ रही थी, जिस वजह से बाइक सवार अनियन्त्रित हो गए और करीब 15 से 20 फिट गहरे डेगरहा पुल के नीचे बाइक सहित गिर गए। संजोग से तीनो सवार सुरक्षित है, पर गम्भीर रूप से जख्मी बताये जा रहे है। इस हादसे में आकाश आंशिक रूप से जख्मी है, जबकि ब्रजेश एवम बादल इस हादसे में ज्यादा जख्मी बताये जा रहे है।
What's Your Reaction?