अनंत विभूषित स्वामी संत शरण जी महाराज का 99वां जन्म महोत्सव एवं तुलादान कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न
श्रीराम कथा, श्रीराम यज्ञ, संकीर्तन, भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
मानपुर (उमरिया)। आध्यात्मिक चेतना, भक्ति और श्रद्धा के पावन वातावरण में अनंत श्री विभूषित पूज्यपाद स्वामी संत शरण जी महाराज का 99वां जन्म महोत्सव एवं प्राकट्य दिवस समारोह हर्षोल्लास और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूज्य महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री हनुमत कुंज आश्रम, शिवपुरी छपडौर (मानपुर), जिला उमरिया में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 12 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक श्रीराम कथा एवं श्रीराम यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं 17 नवंबर मंगलवार को श्री सद्गुरु भगवान के प्राकट्य दिवस के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन, भव्य जन्मोत्सव समारोह, बधाइयां, रंग वर्षा, संकीर्तन, तुलादान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और आस्था प्रकट की। जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने पुष्पमालाओं, बधाइयों एवं धार्मिक परंपराओं के साथ महाराज श्री का अभिनंदन किया।
What's Your Reaction?