महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Nov 16, 2026 - 23:55
 0  6
महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

उमरिया। जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के तृतीय दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

          कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.के. वर्मा एवं महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस.के. वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. विमला देवी मरावी ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की जानकारी दी। डॉ. पी.डी. रावत ने जनजातीय नायकों के ऐतिहासिक योगदान, संस्कृति, परंपराओं एवं अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। डॉ. अरविंद शाह बरकड़े ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

          आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में शारदा बैगा ने प्रथम, अमन पांडे ने द्वितीय एवं सपना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन एवं समूह गायन प्रतियोगिता में रवि काछी समूह प्रथम, जेबा रौनक समूह द्वितीय एवं मीनावती सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में राजा कोल प्रथम, संतोषी बैगा द्वितीय एवं सिमरन तृतीय रहीं। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा सिंह ने प्रथम, अनीता कोल ने द्वितीय एवं आशु साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, साहस और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणादायी मिसाल है।

          इस अवसर पर डॉ. सौरभ पांडेय, रश्मि सिंह, डॉ. रश्मि रानी तिवारी, रानी सिंह, डॉ. पिंकी सोमकुवर, सतीश वर्मा, डॉ. प्रियंका दहिया, दिनेश राम, मुजीबउल्लाही शेख सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमेश प्रसाद कोल ने किया तथा अंत में ऋषिराज पुरवार के आभार प्रदर्शन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow