कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में सुनी 149 आवेदकों की समस्याएं
उमरिया। साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने जिले के दूर दराज से आए 149 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया ।
जनसुनवाई में शिवलाल बर्मन ग्राम मड़वा ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, संदीप पटेल ग्राम कटहार ने फैसिंग किए गए अतिक्रमण को हटाने, बारे लाल प्रजापति मानपुर ने नक्सा तरमीम एवं सीमांकन कराने, कुंजीलाल, फूलचंद, प्रियांस सहित समस्त ग्रामीण ग्राम पंचायत लोढ़ा ने गौ माता की रक्षा के लिए सेमरहा नाला में बनें बांध का गहरीकरण एवं मरम्मत कराने, सुरेश प्रसाद मानपुर ने सार्वजनिक रास्ता खुलवाने, नान बाई ग्राम गिठौरी ने वृध्दावस्था पेंशन का लाभ दिलाने, पवन खटिक निवासी कैंप ने ठेकेदार रसोले से ट्रेक्टर व्दारा कराए गए कार्य का भुगतान करानें, दादू रामपाल ने कपिलधारा के स्वीकृत कूप निर्माण की राशि का भुगतान कराने, दीपेंद्र कुमार गौतम पिपरिया ने गंभीर बीमारी के इलाज हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराने, संतोष विश्वकर्मा खलेसर ने गिरे घर की मरम्मत हेतु सहायता राशि उपलब्ध करानें, गणेश प्रजापति करौंदिया ने मजदूरी का भुगतान कराने संबंधी आवेदन दिया। संबंधित आवेदनों को कलेक्टर व्दारा विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?