शहर के ढाबा संचालकों की ली गई बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, नियमों का पूर्णतः पालन करने की दी गई समझाइश
उमरिया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी के निर्देशन मे आज दिनांक को थाना कोतवाली, जिला उमरिया में घटित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) उमरिया पी.एस. परस्ते द्वारा शहर के ढाबा संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली मदन लाल मरावी, यातायात थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला तथा नगर क्षेत्र के विभिन्न ढाबा संचालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित ढाबा संचालकों को निम्न निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु समझाइश एवं निर्देश दिए गए—
- ढाबे पर किसी भी व्यक्ति को शराब उपलब्ध न कराई जाए।
- ढाबे के सामने अथवा राष्ट्रीय/राज्य मार्ग पर ट्रक, बस एवं अन्य भारी वाहन खड़े न करवाए जाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना उत्पन्न होती है।
- वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थान पर कराई जाए, जिससे यातायात बाधित न हो।
- ढाबा परिसर एवं बाहर की ओर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें चालू अवस्था में रखा जाए।
- ढाबे के कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाए।
- किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।
- रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को वाहन चलाने से रोकने का प्रयास किया जाए तथा आवश्यक होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।
बैठक के अंत में सभी ढाबा संचालकों द्वारा उक्त निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया गया तथा सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की सहमति व्यक्त की गई।
What's Your Reaction?