स्व. बाबू सााहब को नमन करेगी कांग्रेस

उमरिया। शासन के पूर्व गृहराज्य मंत्री स्व.रणविजय सिंह (बाबू साहब) की पुण्यतिथि कल 29 जुलाई को परंपरागत तरीके से मनाई जायेगी। इस मौके पर प्रात: 8 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय रणविजय चौक मे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जहां नागरिक उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। कार्यक्रम मे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह सहित, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने नगरवासियों एवं कांग्रेसजनो से कार्यक्रम मे उपस्थिति का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?






