किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Apr 9, 2026 - 22:59
 0  6
किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

उमरिया।  जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

          ज्ञापन में बताया गया कि जिले के किसान इस समय कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी समय पर नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके साथ ही बारदाने (बोरी) की भारी कमी से खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।  इसके अलावा हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं होने से किसानों में आक्रोश और असंतोष बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने प्रशासन से मांग की कि समर्थन मूल्य पर समयबद्ध खरीदी सुनिश्चित की जाए, पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाए तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही किसानों से किए गए सभी वादों को तत्काल पूरा करने की भी मांग की गई।

शहर के सिंगलटोला क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज

          जिला मुख्यालय उमरिया के सिंगलटोला क्षेत्र में लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी विजय कोल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कलेक्टर जिला उमरिया के माध्यम से प्रेषित किया गया।

          प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सिंगलटोला क्षेत्र की रेलवे क्रॉसिंग आज आमजन के लिए गंभीर समस्या का कारण बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों नागरिकों का आवागमन होता है, लेकिन बार-बार और लंबे समय तक रेलवे फाटक बंद रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

          ज्ञापन में प्रमुख रूप से उल्लेख किया गया है कि रेलवे फाटक बंद होने पर लोगों को 20 से 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है। सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न होती है जब गंभीर मरीज, गर्भवती महिलाएं या आपातकालीन सेवाएं फाटक पर फंस जाती हैं, जिससे उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो जाता है।  इसके अलावा विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों को भी समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार मजबूरी में लोग जोखिम उठाकर रेलवे फाटक पार करने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लगातार जाम की स्थिति से क्षेत्र में अव्यवस्था भी बढ़ रही है। इंजी विजय कोल ने कहा कि सिंगलटोला क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने मांग की कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।

          ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन किसानों की एवं सिंगलटोला ओवर ब्रिज को कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उमरिया शहर के नागरिकों को  एवं जिससे किसानों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपते संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, संजीव खंडेलवाल,ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश राय, जिला निर्वाचन प्रभारी शिशुपाल यादव, महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुखराज सिंह, नगर अध्यक्ष लालभवानी सिंह, राहुल देव सिंह, संजय अग्रवाल, अमृतलाल यादव, राजमणि सिंह परिहार,ब्लाक अध्यक्ष करकेली एसोराम सिंह राठौर, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कोल, अध्यक्षआदिवासी प्रकोष्ठ मनीष सिंह बड़करे , ब्लॉक अध्यक्ष चंदिया मनोज द्विवेदी, रोशनी सिंह,वंश रूप शर्मा, जियालाल, मो अस्लम शेर, शेख शाहरुख, संतोष सिंह, अजय सिंह युवा कांग्रेस, हिमांशु सिंह, रेखा सिंह, सरिता सोनी, मुकेश प्रताप सिंह, नासिर अंसारी, अशोक गौंटिया, मंगल सिंह, किशोर सिंह, इशरत खान, मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पटेल, राजमणि सिंह,अशोक कुमार पायल, रामप्रकाश पटेल, विजय गौतम, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र सिंह,, रामनिवास पटेल, अनुराग सिंह अंबुज अध्यक्ष युवा कांग्रेस, विक्रम प्रताप सिंह, पाली ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा, श्रेयांस तिवारी, आयुष सिंह गहरवार, राजेंद्र प्रताप सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow