जी-20 के प्रतीक चिन्ह की रंगोली बनाकर भारत की अध्यक्षता का युवाओ ने स्वागत किया

Dec 5, 2022 - 11:11
 0  23
जी-20 के प्रतीक चिन्ह की रंगोली बनाकर भारत की अध्यक्षता का युवाओ ने स्वागत किया

उमरिया।  युवाओ की टोली ने जिला कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया के द्वारा  जी-2 की अध्यक्षता भारत द्वारा ग्रहण करने पर किरण कंप्यूटर ऑफ इंस्टिट्यूट  नौरोजाबाद  परिसर में  जी-20 के प्रतीक चिन्ह की रंगोली बनाकर भारत की अध्यक्षता का स्वागत किया।

          टीम लीडर हिमांशु तिवारी में जानकारी देते कहा कि जी-20 के प्रतीक चिन्ह की रंगोली बनाकर भारत की अध्यक्षता का  स्वागत किया गया। जी-20 देशों के साथ एक यूरोपियन यूनियन का समूह है. इन समूह में अर्थव्यवस्था के मामले में मजबूत समझे जाने वाले दुनिया भर के 20 देश शामिल होते है।भारत ने (1 दिसंबर) से औपचारिक रूप से G20 का अध्यक्ष पद संभाल लिया है. भारत पूरे एक साल के लिए दुनिया के आर्थिक रूप से संपन्न देशों के समूह G20 की अध्यक्षता करेगा. जी-20 दुनियाभर के कारोबार का 75 फीसदी से ज्यादा और दुनिया की दो-तिहाई आबादी का भी प्रतिनिधत्व करता है।

          प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है. हमारे प्रतिभाशाली युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा का पोषण करते हुए हमारा नागरिक-केंद्रित शासन मॉडल एकदम हाशिए पर पड़े नागरिकों का भी ख्याल रखता है।  इस दौरान किरण इंस्टीट्यूट नौरोजाबाद के प्राचार्य विजय महोबिया, युवा टीम से हिमांशु तिवारी, ज्योति विश्वकर्मा, रेनुका सिंह, अलकनंदा रजक, तनु गुप्ता, सुनील प्रजापति, राहुल सिंह, नरेश प्रजापति, कविता बर्मन, शिवनी बर्मन, प्रदीप राय उपस्थित रहे।



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow