स्त्री रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, प्रसूताएं हो रही रेफर, जल्द ध्यान दे जिम्मेदार

उमरिया। जिला अस्पताल में पिछले क़ई दिनों से स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नही होने से प्रसूताओं को काफी दिक्कत हो रही है, हर दिन स्वास्थ्य प्रबन्धन दहाई की संख्या में प्रसूताओं को रेफर कर रहा है, जिन कारणों से परिजन खासा परेशान है।
इस मामले में सिविल सर्जन केसी सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल में दो स्त्री रोग विशेषज्ञ है, संजोग से अलग अलग कारणों से दोनो ही छुट्टी पर है, जिन कारणों से क्रिटिकल या सीरियस केसेज को रेफर किया जा रहा है। सवाल इस बात का है कि एक ही समय दोनो ही विशेषज्ञ डॉक्टर्स छुट्टी पर क्यों चली गई और अगर इन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स का छुट्टी पर जाना ज़रूरी था, तो क्या स्वास्थ्य प्रबन्धन को विशेषज्ञ डॉक्टर्स की उपलब्धता सुनिश्चित नही करनी चाहिए थी। रविवार को सुबह से ही देर रात तक प्रसूताओं को रेफर किया जाता रहा है और अनायास परिजन परेशान होते रहे।
विदित हो कि करींब दर्जन भर जननी वाहनों से लगातार प्रसूताएं जिला अस्पताल पहुंच रही है,परन्तु दुर्भाग्य से जिला अस्पताल में आने के बाद उन्हें आगे के लिए सिर्फ रेफर किया जा रहा है।विदित हो कि लंबे समय से एनेस्थीसिया डॉक्टर्स की उपलब्धता नही होने से ऑपरेशन वगैरह में दिक्कत बनी हुई है,इस बीच स्त्री रोग विशेषज्ञ का बिना वैकल्पिक व्यवस्था के स्वास्थ्य प्रबन्धन द्वारा छुट्टी पर भेज देना परिजनों के लिए बड़ी मुसीबत के रूप में आई है।
What's Your Reaction?






