डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर एकलव्य विद्यालय, पाली में भव्य कार्यक्रम संपन्न

Jul 7, 2026 - 22:26
 0  3
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर एकलव्य विद्यालय, पाली में भव्य कार्यक्रम संपन्न

उमरिया।  महान राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर शिक्षाविद् और अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर पाली ब्लॉक स्थित एकलव्य विद्यालय में एक गरिमामयी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत श्माय युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय की न्यायाधीश सुश्री तारा मार्को और विशिष्ट अतिथि के रूप में माय युवा भारत के जिला अधिकारी उमा शंकर त्रिवेदी उपस्थित रहे।

          मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुश्री तारा मार्को ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र-समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने युवाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया और समाज में न्याय व समानता स्थापित करने में युवा वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला। सुश्री मार्को ने बच्चों को एक जिम्मेदार और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। * माय युवा भारत के जिला अधिकारी उमा शंकर त्रिवेदी ने श्माय युवा भारत मंच के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए युवाओं में जोश भरा। इसी कड़ी में, उन्होंने विद्यालय के छात्रों और उपस्थित युवाओं को सघन पंजीकरण अभियान से जुड़ने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। श्री त्रिवेदी ने सभी युवाओं से माय भारत पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस डिजिटल मंच के माध्यम से युवा न केवल अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के विभिन्न अभियानों में सीधे तौर पर अपनी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित कर सकते हैं। एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्ष और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया गया। पाली ब्लॉक के स्थानीय युवाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अत्यधिक उत्साह का प्रदर्शन किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow