स्थाई कर्मी, सुरक्षा कर्मियों को मूलभूत सुविधाओं को दिलवाने सोपा गया ज्ञापन

उमरिया । दिनांक 22 अगस्त 2024 को मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला उमरिया के द्वारा संघ के प्रदेश सचिव विनोद भट्ट की उपस्थिति में सामान्य वन मंडल उमरिया एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में कार्यरत स्थाई कर्मी/सुरक्षा श्रमिकों को मूलभूत सुविधा दिलाने हेतु वन मंडल अधिकारी महोदय एवं उपसंचालक महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में स्थाई कर्मी/ सुरक्षा श्रमिकों की निम्न समस्याएं इस प्रकार हैं–
1- सामान्य वन मंडल में कार्यरत स्थाई कर्मियों की वेतन विसंगति है, कई बार निवेदन किया गया पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल्द समस्या का समाधान किए जाने की कृपा करें।
2- सामान्य वन मंडल में कार्यरत सुरक्षा श्रमिक जिन्हें समितियों के माध्यम से चार घंटे सुरक्षा कार्य का लगभग 6000 मजदूरी मासिक दी जाती है जबकि यह सुरक्षा श्रमिक अपने मौके के अधिकारियों की निर्देशन का पालन करते हुए 12 से 14 घंटे ड्यूटी करते हैं, यह की महोदय जी श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार उक्त सुरक्षा श्रमिकों को श्रम आयुक्त दर पर मजदूरी दिलाए जाने की कृपा हो।
3- सामान्य वन मंडल एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुछ परिक्षेत्र अधिकारियों एवं परिक्षेत्र सहायकों द्वारा स्थाई कर्मी/ सुरक्षा श्रमिकों की मजदूरी पर्सनल द्वेष के कारण कार्य करने पर भी मजदूरी काट दिया जाता है और यह भी कहा जाता है कि आप लोगों को छुट्टी की कोई पात्रता नहीं है, यह की महोदय जी यह व्यवहार मानवाधिकार के हनन में आता है, अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को समझाइए देकर इस प्रथा को बंद करने की कृपा करें ।
4- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में 2007 से 2014 तक की EPF राशि किन की जमा होनी थी 01 दैनिक वेतन भोगी की 02 जाबदर पाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर की 03 सुरक्षा श्रमिकों की, एवं महोदय जी कितने लोगों की EPF राशि जमा की गई है जानकारी देने की दया करें।
5- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत कार्यरत स्थाई कर्मी / सुरक्षा श्रमिकों को कई माह से राशन भत्ता नहीं मिला है दिलाए जाने की कृपा हो।
6- महोदय जी कई टाइगर रिजर्व में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों की EPF कटौती की कार्यवाही एक वर्ष पूर्व हो रही है लेकिन अभी तक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में EPF कटौती सुरक्षा श्रमिकों की नहीं हो रही है। जल्द कटौती कराई जाने की कृपा हो।
7- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत कार्यरत सुरक्षा श्रमिक जिनकी कार्य अवधि 12 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनके कुशल मजदूरी का निर्धारण किया जाए।
शासन स्तर की मांग–
8- वन विभाग मैं कार्यरत स्थाई कर्मियों को 2016 के आदेशानुसार नियमितीकरण कारण एवं सातवें वेतनमान का लाभ दिलाए जाने की कृपा हो।
9- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में कार्यरत सुरक्षा श्रमिक जो श्रम आयुक्त से मजदूरी पाते हैं उन्हें समिति श्रमिक कहा जाता है। उन्हें भी अन्य विभागों की तरह दैनिक वेतन भोगी मानते हुए सारी सुविधाएं दी जाएं।
प्रशासन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से संघ निवेदन करता है कि जल्द समस्याओं के समाधान किए जाने की कृपा हो ताकि जमीन पर कार्य करने वाले सबसे छोटे कर्मचारियों के बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हो।
What's Your Reaction?






