भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न

Nov 16, 2026 - 23:46
 0  6
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न

मेधावी छात्र-छात्राओं का कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने किया सम्मान

उमरिया। प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में कृष्णा गार्डन उमरिया में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्री घनश्याम जायसवाल सहित जयलाल राय एवं प्रेमलाल राय उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को आपसी सहयोग, एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर समाज के लोग शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज में एकता और संगठन बनाए रखने, जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहायता करने, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को बढ़ावा देने तथा युवाओं को संस्कार, साहस एवं नेतृत्व के लिए प्रेरित करने का संदेश दें ।

          इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्री घनश्याम जायसवाल ने अपने संबोधन में भगवान सहस्त्रबाहु के आदर्शों एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकजुटता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक करना आवश्यक है।

          समारोह में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। ं कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व वाहन रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस अवसर पर उमेश राय, मिथिलेश राय, विकास राय, विजय राय, पुरुषोत्तम राय, राकेश राय, सुभाष राय सहित समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow