महिला ने यूरिया खाद्य का किया सेवन, हालत गंभीर

उमरिया। मानपुर थाना अंतर्गत राजकुमारी पति पांचू 55 साल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ यूरिया खाद का सुबह 8 बजे सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। 108 की सहायता से 11बजे जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने बताया कि गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, इलाज किया जा रहा है, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है, किन परिस्थितियों में महिला ने यूरिया खाद का सेवन किया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
What's Your Reaction?






