17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त

Jun 16, 2023 - 11:32
 0  154
17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त

उमरिया। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पडवार में अज्ञात कारणों से समय 4 बजे दिन 17 वर्षीय नाबालिक अपने घर पर फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही अमरपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा आदि की कार्यवाही के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया गया।

          मृतक लड़की की पहचान प्रियंका चौधरी पिता सोनेलाल चौधरी उम्र 17 वर्ष पहचान की गई है।  घटनास्थल पर थाना प्रभारी एम एल वर्मा चौकी प्रभारी कोमल दीवान एएसआई गिरिराज खन्ना आरक्षक होम सिंह दलबल सहित पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।  पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किस कारण से बालिका ने फांसी लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow