ग्राम पंचायत मझगवा जहां सरकारी मुलाजिम समझते हैं खुद को भगवान
शैलेश विश्वकर्मा, संवाददाता, कटनी। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत के जरिए ग्राम के अंतिम छोर तक व्यक्ति का विकास वाली योजनाओं का लाभ पहुंचे लेकिन बड़वारा के अंतर्गत आने वाली पंचायत मंझगवा में कुछ हैरान करने वाली बातें सुनने को मिल रही हैं जहां यहां विकास तो नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की गंगा बहती दिख रही है दबंगई जोर पकड़ती दिख रही है पंचायत का कार्य पूरी तरह रामभरोंसे तरीके से चल रहा है रोजगार सहायक का कहना है हम अपनी मर्जी के मालिक हैं इस तरह की खुले आम धौंस और दबंगई ने सरकारी तंत्र की सड़क पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दी लिख दिया है।
पंचायत में सरकारी पैसे का दुरुपयोग का अंदाज ऐसे लगाया जा सकता है कि लाखों की लागत से बना शौचालय को महत्व कुछ समय में खंडहर में तब्दील होते देखा जा सकता है जो ठीक मजाका में तिराहे पर बना है सर्व सुविधा युक्त शौचालय अपनी जुबानी खुद बयां कर रहा है प्रशासनिक अनदेखी और रखरखाव की कमी के कारण आज यह बदहाली की स्थिति में है समय बदल चुका है ग्राम वासियों का कहना है जनता की गाड़ी कमाई को के टैक्स के पैसे को यहां पानी की तरह बहाकर छोड़ दिया गया है स्थिति यह की शौचालय स्वयं यह बता रहा है कि बड़वारा जनपद के अंतर्गत मझगवा पंचायत में विकास के नाम पर पंचायत को ठेंगा बताया जा रहा है
What's Your Reaction?