अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जप्त

Oct 19, 2026 - 13:05
 0  12
अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जप्त

शैलेश विश्वकर्मा संवाददाता, कटनी।  पुलिस गश्त के दौरान ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले मे एक लालरंग का ट्रेक्टर क्रमांक म. प्र.21ए बी 0406 की ट्रॉली मे रेत भरी होने के कारण पुलिस को शंका होने पर एवं ड्राइवर से पूछताछ करने और पेपर के नाम पर कोई भी पेपर प्रस्तुत न किये जाने पर ट्रेक्टर चालक संतोष आदिवासी पिता कुसुम आदिवासी उम्र 34वर्ष निवासी भैंसवाही थाना विजयराघवगढ़ को पुलिस द्वारा कब्जे में ले कर जप्त किया गया।

          ट्रैक्टर वाहन मालिक विनोद पिता होरी लाल राय जो भैंसवाही का ही रहने वाला है को गिरफ्तार कर जप्तशुदा ट्रैक्टर को धारा 106 बी एन एस एवं 4/21को खान एवं खनिज अधिनयम के तहत जप्त किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री अभिषेक चौबे,प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह एवं पप्पू प्रजापति,प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow