अवैध रेत परिवहन पर हुई कार्यवाही
शैलेश विश्वकर्मा, संवाददाता कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है |
इसी क्रम में दिनांक 06/10/26 को दौरान इलाका गस्त के समय मुखबिर द्वारा अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम झिरिया से लगे हुए क्षेत्र पर थाना बरही पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई | इस दौरान रेड कार्यवाही पर अवैध रेत परिवाहन करने वाले एक ट्रैक्टर मय ट्राली के जो ट्रैक्टर रेत से भरा जो लाल रंग का मैसी कंपनी का अवैध रेत का परिवहन करते हुए मिला जो ट्रैक्टर ट्राली में रेत लोड मिली, जो उक्त ट्रैक्टर ट्राली को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षित थाना बरही परिसर में खड़ा कराया गया |
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, स उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, आर विवेक श्रीवास्तव आर विवेक यादव आर सोनू लाल आर्मो की विशेष भूमिका रही। थाना बरही पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी |
What's Your Reaction?