मंसूरी पेट्रोल पंप के पास देर रात बोलेरो-अर्टिका भिड़ी, एक्सीडेंटल पॉइंट पर आधे दर्जन जख्मी

Oct 7, 2026 - 22:20
 0  0
मंसूरी पेट्रोल पंप के पास देर रात बोलेरो-अर्टिका भिड़ी, एक्सीडेंटल पॉइंट पर आधे दर्जन जख्मी

उमरिया।  मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर बीते देर रात अर्टिका और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हुई है, इस दर्दनाक सड़क हादसे में आधे दर्जन के करीब लोगों के घायल होने की खबर है।  घटना के बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ सभी फिलहाल इलाजरत है।

          मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुए इस हादसे को लेकर बताया जाता है कि चार पहिया वाहन अर्टिका में लोरहा निवासी प्रकाश यादव, गोलू यादव, रघु यादव मौजूद रहे, जो फिलहाल हादसे के बाद जख्मी है।  वही दूसरी चार पहिया वाहन बोलेरो कटनी से बिरसिंहपुर जा रही थी, जिसमे पाली निवासी केदार सराफ, सुशील सोनी एवम राजेश कोल मौजूद थे, ये सभी भी दर्दनाक हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी है।

          एक्सीडेंटल पॉइंट पर हुआ ये दर्दनाक हादसा किन कारणों से हुआ, फिलहाल साफ़ नही है, हालांकि प्राथमिक दृष्ट्या दो वाहनों का सामने से हुए ज़ोरदार भिड़ंत को चालको की गम्भीर चूक के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow