शादी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी...पहला खुलासा

Dec 22, 2021 - 02:03
Feb 19, 2026 - 14:38
 0  534
शादी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी...पहला खुलासा
शादी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी...पहला खुलासा

हरदा (म.प्र.): कुल्हरदा निवासी सादिक अली फ़िरदौस नाज(लड़की) और आवारा गंजेड़ी फैज़ल अली(लड़का) ने मिलीभगत से दो परिवारों के साथ करीब 10 लाख रुपयों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। सभ्रांत परिवारों से मेलमिलाप बनाकर शादी के नाम से बकायदा प्लांनिग के साथ फिरदौस की सगाई की गई थी। सन 2014 से 2021 तक माजीद अली व डॉ अनवर शाह इस धोखेबाजी के शिकार बताये जा रहे हैं। सगाई का फोटो एलबम इस बात का जीता जागता सबूत होने की गवाही दे रहा है। धोखेबाजी से लाखों रुपये डकारने वाले इस फरेबी परिवार ने पहली, दूसरी नहीं! बल्कि  तीसरी बार हाल ही में फिरसे फ़िरदौस की शादी करने का प्लान बनाया है। 
             और तो और लाखों की धोखाधड़ी करके सगाई तोड़कर मिलीभगत से पीड़ित परिवारों के खिलाफ झूठी FIR तक दर्ज करवाने की बात उजागर हो रही है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस हरदा से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे मामले में धोखेबाजों के साथ एकतरफा चलने वाली हरदा पुलिस डॉ की तमाम शिकायतों को दबाकर मूक दर्शक बनी अब चुपचाप तमाशा देख रही है। 
            बता दें कि अप्रेल 2018 में डॉ अनवर शाह पुत्र अब्बास शाह की फ़िरदौस नाज पुत्री सादिक अली कुल्हरदा से टिमरनी में मुस्लिम रस्मो रिवाज से शादी पक्की करने के बाद सगाई सम्पन्न हुई थी। टिमरनी के सभ्रांत शाह परिवार का फलों का व्यवसाय भी है। सगाई के बाद फ़िरदौस नाज के भाई (गंजेड़ी) फैजल अली ने डॉ के परिवार का भरोसा जीतकर फलों का व्यापार करने की नीयत से करीब 12 लाख रुपयों की व्यापारिक मदद मांगी थी। जिसमे से तकरीबन 6 लाख रुपये हड़पने के बाद फ़िरदौस के परिवार वालों ने षड्यंत्र रचकर शाजिस के तहद वर्ष 2021 में यह रिश्ता तोड़ दिया । और शाह परिवार को 2 फ़र्जी पुलिस केस में उलझा दिया। जिनका निष्पक्ष पुलिस अनुसंधान होना नितांत आवश्यक है। 
               धोखाधड़ी का शिकार हुआ डॉ अनवर शाह का परिवार फ़िरदौस के धोखेबाज परिवार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर लंबे समय से हरदा समेत  टिमरनी पुलिस के चक्कर काट रहा है । कार्यवाही नहीं होने से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुके डॉ अनवर शाह की शिकायतों को आखिर क्यों दबाया जा रहा है कारण अज्ञात है ? 
क्या पुलिस किसी बड़ी घटना के इंतजार में है ? 
          आखिर मामले को पुलिस प्रशासन द्वारा गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा है यह बड़ा सवाल है ? 
जानबूझकर अंजान बनने वाली हरदा पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। 
           बताते चलें कि आगे इसी मामले में झूठे पुलिस केस के झूठे गवाह ने डॉ अनवर शाह को 376 के केस फसाने के लिए एक नाबालिग लड़की का भी इस्तेमाल किया है जिसका दूसरा खुलासा होना अभी शेष है... निरंतर-2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow